जरूरतमंद व्यक्तियों व असहायों की सेवा कर रही संस्था बापूनगर स्थित वर्धमान सेवा संस्थान में चल रहे निशुल्क औषधि वितरण केंद्र जहां सैंकड़ो असहाय व अन्य जरूरतमंद व्यक्ति मधुमेह पथरी सहित अन्य असाध्य रोग की औषधि आदि लेने आते हैं के लिए कपड़ा बैंक भी स्थापित कर रखा हैं में श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर एवं श्री प्राज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में समाजसेवी कुसुम राकेश पालीवाल,युवामहिला संभाग अध्यक्ष मधु अतुल पाटनी व पदमचंद जैन खटोड़ आदि के सहयोग से एक सो इक्कीस ड्रेस भेंट की गई जो कि बीमार असहाय तथा पीड़ित मानव सेवार्थ वितरित की जाएगी।
प्राज्ञ सेवा समिति के पदम चंद जैन खटोड़ ने सेवा सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सेवा की आशा जताई है
इस अवसर पर अतुल पाटनी, पदम चंद जैन, पारसमल जी विनायक्या सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पदमचंद जैन
प्राज्ञ सेवा समिति अजमेर