अजमेर ने खो दिया खांटी कांग्रेस नेता चंदर सिंह पहलवान

अजमेर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री चंदर सिंह पहलवान का गत दिवस देहावसान हो गया। वे पूर्व पार्षद व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रहे। वे दमदार नेता थे और बहुत लोकप्रियता हासिल की। उनकी गिनती कोली समाज के दिग्गज नेताओं में होती थी। उनको राजनीति की गहरी समझ थी। केन्द्र, राज्य व स्थानीय स्तर के ज्वलंत विषयों पर खुल कर बोलते थे। वे बेधडक अपनी बात रखते थे और इस बात की परवाह नहीं करते थे, उससे कोई नाराज हो जाएगा। यानि लल्लो चप्पो उन्हें कत्तई पसंद नहीं थी। उनकी इसी खासियत ने उन्हें अलग पहचान दिलााई। खासतौर पर राजनीति की ऐतिहासिक घटनाओं की उनको बहुत जानकारी थी। इस लिहाज से वे एक विलक्षण व्यक्तित्व थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। अजमेरनामा न्यूज पोर्टल उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!