जरूरतमंद परिवार की बालिका के विवाह में सहयोग करना अनुकरणीय -श्रीमती भदेल

श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की सरावगी मोहल्ला इकाई के सहयोग से एक ऐसी महिला की बालिका के विवाह में सहयोग किया गया जिनके पति विगत 18 वर्ष पूर्व ही बुरे व्यसन के कारण उन्हें छोड़कर अन्यत्र शहर में चले गए थे।
महासामिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि अजमेर की रहने वाली श्रीमंती विमला देवी की लाडली पुत्री राधिका का विवाह आगामी दिनों में होने जा रहा है व आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इस वैवाहिक कार्य मे असमर्थता महसूस कर रही है इस कारण उसने दिगम्बर जैन महिला महासामिति से सहयोग की अपील की जिसे आज धन तेरस के शुभ दिन राजस्थान सरकार की पूर्व महिला एवम बाल कल्याण मंत्री व विधायिका श्रीमती अनिता भदेल के करकमलों द्वारा बालिका के विवाह में व विवाह उपरांत ग्रहस्थ जीवन मे कार्य आने वाली सामग्री जिसमे दुल्हन का बेस,सोने का लोंग,पंद्रह साड़ियां,आर्टिफिशियल ज्वेलरी,रसोई के कार्य मे आने वाले सभी प्रकार के स्टील के बर्तन,सेलो के सभी प्रकार के आइटम,
गेसचूल्हा,ओवन,मिक्सी,कुकर, बेडशीट, स्वेटर्स, ब्लेंकेट्स, घड़ा,परिवारजन के कपड़े, सजावट का सामान, कुर्सी सेट आदि। सरावगी मोहल्ला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती मंजू निर्मल गंगवाल,श्रीमंती सरिता पाटनी, श्रीमंती नमिता सेठी ,श्रीमती कोकिला अजमेरा,श्रीमती किरण लुहाड़िया,श्रीमती शकुंतला सेठी श्रीमती,श्रीमंती सुशीला दोषी, युवामहिला संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी व समाजसेवी श्रीमंती कमलेश राकेश पालीवाल के अलावा श्री प्रदीप जैन सिंघी व श्रीमान इसरानी का विशेष सहयोग से सेवा दी गई ।
संमिति के द्वारा दिये गए सहयोग सामग्री को देखकर श्रीमंती विमला भाव विभोर हो गई व उसकी आँखों से खुशी के आंसू निकल पड़े उसने इस अवसर पर महिला महासमिति की सदस्याओं के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुवे कहा कि उसने सपने में भी नही सोचा था कि वो अपनी बिटिया की शादी इतनी अच्छे तरीके से कर पायेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायिका श्रीमंती अनिता भदेल ने संमिति की सदस्याओं के सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंद व अशक्त महिला का सहयोग करना बहुत ही पुण्य का कार्य है जिसमे हमे सहयोग करना चाहिए।
संमिति की युवामहिला संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि इससे पूर्व साठ बालिकाओं के विवाह में संमिति द्वारा सहयोग दिया जा चुका है।
सरावगी मोहल्ला इकाई अध्यक्ष मंजू गंगवाल ने बताया कि इस अवसर पर मधु पाटनी,सर्वोदय कॉलोनी इकाई की मंत्री श्रीमती रेणू पाटनी,सरिता पाटनी,डॉक्टर आरुषि पाटनी,पदमचंद जैन आदि मौजूद रहे। अंत मे लायंस क्लब अजमेर आस्था के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने सभी सेवा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महिला महासमिति की सदस्याओ द्वारा विधायिका श्रीमती अनिता भदेल का स्वागत सम्मान किया गया।

error: Content is protected !!