चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव

रघु शर्मा
केकड़ी 23 नवंबर(पवन राठी)राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव।बीती रात ही रघु शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने फ़ोन करके रघु की तबियत की जानकारी प्राप्त की। डॉक्टर शर्मा सावर से जयपुर रवाना हो चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनको जयपुर में R U H S अस्पताल में भर्ती करवाया गया। विगत 8 माह से राज्य में कोरोना से लड़ रहे रघु शर्मा विगत 4 दिनों से केकड़ी सरवाड़ व सावर क्षेत्र में पंचायत राज चुनावो के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए अनेक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया था।इस दौरान उनके पुत्र सागर शर्मा भी थे अब उनकी भी कोरोना जांच करवाई जा रही है। रघु शर्मा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ चिंतको एवम पार्टी पदाधिकारियों ने कामनाये की है।

error: Content is protected !!