कार्यकर्ताओं ने मोदी के संबोधन को सुना

आज दिनांक 26 नवंबर 2020 को संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया गया जिसे भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास स्थान पर मोदी जी के उद्बोधन को सुना वह संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाडा ने बताया कि आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मानने का एक मात्र बड़ा कारण वेस्टर्न कल्चर के दौर में देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है. दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था. इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी. इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है.

संविधान भारत सरकार के लिखित सिद्धांतों और उदाहरणों का एक समूह है जो मूलभूत राजनीतिक सिद्धांतों, प्रक्रियाओं, अधिकारों, निर्देश सिद्धांतों, प्रतिबंधों और सरकार और देश के नागरिकों के कर्तव्यों को पूरा करता है। यह भारत को एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है और अपने नागरिकों की समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आश्वासन देता है।

हमारे कानूनों की भाषा इतनी आसान होनी चाहिए कि सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी उसको समझ सके। हम भारत के लोगों ने ये संविधान खुद को दिया है। इसलिए इसके तहत लिए गए हर फैसले, हर कानून से सामान्य नागरिक सीधा कनेक्ट महसूस करे, ये सुनिश्चित करना होगा। हाड़ा ने कहा कि समय के साथ जो कानून अपना महत्व खो चुके हैं, उनको हटाने की प्रक्रिया भी आसान होनी चाहिए। बीते सालों में ऐसे सैकड़ों कानून हटाए जा चुके हैं।

साथ ही 26ध्11 मुंबई आतंकी हमले को याद करते हुए हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया गया

error: Content is protected !!