
देवनानी ने कहा कि इससे भाजपा द्वारा कांग्रेस पर बाड़ेबंदी के दौरान लगाये गये उन आरोपों की पुष्टि भी हो स्वतः ही हो गई है लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत अब भी भाजपा पर ही उलटे आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा कि गहलोत को इस मामले में प्रदेश की जनता को सच्चाई बतानी चाहिए। उनकी पार्टी के ही विधायक ने सार्वजनिक रूप से अपने भाषण में बीटीपी के दो विधायकों को 10-10 करोड रूपये दिये जाने की जानकारी दी है। इसका मतलब यह हुआ कि उस समय मुख्यमंत्री गहलोत जो भाजपा पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगा रहे थे तथा इसके लिए कभी घोड़े तो कभी बकरें जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे थे, हकीकत में उस समय उन्होंने उनके कहे शब्दों के अनुसार ही गतिविधियों को अंजाम दिया था।
उन्होंने यह भी कहा कि गहलोत ने अपनी सरकार बचाने के लिए ना केवल अपने विधायकों को तरह-तरह के प्रलोभन दिये बल्कि कांग्रेस के खिलाफ जीतकर आए बीएसपी, बीटीपी, निर्दलीय विधायकों को भी अपने पक्ष में रखने हेतु सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया, फोन टेपिंग करी, पैसों व पदों के लालच देकर अपनी सरकार बचाई। आज जब वे अपने वादें पूरे नहीं कर पा रहे है तो सच्चाई सामने आने गली है तब अनर्गल व बेबुनियाद आरोप लगाने लगे है।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा चुनावी सभा में सार्वजनिक रूप से दी गई जानकारी के बाद भी मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा इसे भाजपा की साजिश बताया जा रहा है, ऐसी परिस्थिति में क्यों ना नार्को टेस्ट करवाकर सत्यता जनता के सामने लाई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।
समाज सुधारक महात्मा फूले की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित
अजमेर, 28 नवम्बर।
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने दलित एवं महिला उत्थान के लिये समर्पित व सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फूले की 130वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
देवनानी ने कहा कि महात्मा फूले महान समाज सुधारक, नारी शिक्षा के प्रणेता, समतामूलक समाज के निर्माण के प्रबल पक्षधर थे। वर्तमान परिस्थितियों मंे भी समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में उनके आदर्श व दिशा मार्गदर्शन प्रदान करती है।