अजमेर ! राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र सिंह यादव ने आज सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया! कोविड-19 संक्रमण के चलते उन्होंने दैनिक दिनचर्या के अनुसार कार्य किए एवं पूजा अर्चना की एवं आगंतुकों से सोशल डिस्टेंस के साथ भेंट की! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल तुषार यादव एडवोकेट महेंद्र भाटी ने यादव को गुलदस्ता भेंट कर दीर्घायु की कामना की।