‘शुभदा’ ने विशेष बच्चों के घर-घर जाकर खुशियां बांटी

मानसिक विमंदित बच्चों के लिए कार्यरत ‘शुभदा’ संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर विशेष बच्चों के घर-धर जाकर खुशियां बांटने का अभिनव प्रयोग किया गया।
कोरोना काल में इस अवसर पर संस्था से जुड़े शिक्षकों, प्रशिक्षकों तथा स्वयंसेवकों ने दो-दो लोगों की अलग-अलग टोलियां बनाकर मानसिक विमंदित बच्चों के घरों पर दस्तक दी। विशेष बच्चों तथा उनके अभिभावकों का मुंह मीठा कराते हुए उनके साथ डान्स करके हुए हंसी-खुशी के क्षण बिताए। घर-घर जाकर खुशियां बांटने का यह क्रम दिनभर चलता रहा।
शाम को शुभदा की नवीनकृत वेबसाइट का लोकापर्ण किया गया जिसे कोरोना काल के अनुरूप अपग्रेड किया गया है। इससे जरूरतमंद अभिभावक सीधे सम्पर्क कर अपनी व विशेष बच्चों की समस्या बताकर उसका त्वरित निदान पा सकते हैं।

अपूर्व सेन
मुख्य कार्यकारी अधिकारी
‘शुभदा’
9460789744

error: Content is protected !!