साल 2020 में आज रिलीज हुई यश कुमार की पहली भोजपुरी फिल्म ‘क़सम पैदा करने वाले की 2’

कोविड 19 के तांडव के बीच आज पूरी सेफ्टी के साथ भोजपुरी सुपर स्‍टार यश कुमार की पहली फिल्म ‘क़सम पैदा करने वाले की 2’ रिलीज हो गई है। फिल्‍म को पहले दिन बेहतर रिस्‍पांस मिला है। दर्शकों ने एक लंबे वक्‍त बाद सिनेमाघरों में जाकर फिल्‍म देखी है। इस वजह से वे काफी उत्‍साहित भी नजर आये। उन्‍हें फिल्‍म भी अच्‍छी लगी, जो उन्‍होंने सिनेमाघरों से बाहर आकर बताई। इससे पहले फिल्‍म का ट्रेलर यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ था।

फिल्म ‘क़सम पैदा करने वाले की 2’ के पोस्टर में यश कुमार एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुत्ता, बंदर और सांप है। यह एक बेजोड़ एक्‍शन फिल्‍म है, जिसमें यश की अंधाधुंध फ़ाइट फिल्‍म की ओर आकर्षित करने वाली है। वहीं कुत्ता और बंदर दो अलग अलग मोटरसाईकिल चला रहें है। अंजना सिंह, निधी झा, आकांक्षा दुबे और देव सिंह महत्वपूर्ण किरदार में दिख रहें है। इस फ़िल्म में अभिनेता देव सिंह का अभिनय भी दर्शकों को चौकाने वाला है।ऐसा प्रतीत होता है कि यह फ़िल्म एक मेहनतकश मेकर और समर्पित टीम मेंबर का असर है। कई सीन्स आपको बॉलीवुड की याद दिला सकती है।

बता दें कि फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव,संगीतकार मुन्ना दुबे और पीआरओ सर्वेश कश्यप हैं। यश कुमार की ये अब तक की सबसे शानदार ग्राफिकिल भोजपुरी फिल्म है। बतौर निर्माता और अभिनेता यश कुमार की यह फ़िल्म भोजपुरी फ़िल्मों को एक अलग ही लेवल पर लेकर जाने वाली है। इस ट्रेलर को देख आप भोजपुरी फ़िल्मों में हो रहे बदलाव को महसूस कर सकते हैं। यश कुमार इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘क़सम पैदा करने वाले की 2’ भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस की बड़ी हिट साबित होने वाली है।

error: Content is protected !!