केकड़ी 5 दिसंबर,आज पालिका द्वारा राज्य स्तरीय अभियान के तहत रैली निकाल जनजागृति का प्रयास किया गया।रैली पालिका परिषर से शुरू होकर चौपाटी पुलिस थाना न्यायालय परिषर -बस स्टैंड-तहसील कार्यालय होते हुये शनिदेव मंदिर ब्यावर रोड चौराहे होते हुए पालिका परिसर पंहुच सम्पन्न हुई। रैली मार्ग में राहगीरों दुकानदारों व मोहल्ले वासियो को जन प्रतिनिधि धनराज नायक व पूर्व पार्षद नीरज नायक द्वारा मास्क वितरित किये जाकर उनका हमेशा इस्तेमाल की समझाईश की गई। रैली मार्ग में घरों व दुकानों पर नो मास्क नो एंट्री के स्टीकर एवम पोस्टर चिपकाए गए।पालिका की टीम सफेद टी शर्ट पहने टोपी लगाए सोशल डिस्टेंसिङ्ग की पालना करते हुए हाथों में नो मास्क नो एंट्री की तख्तियां एवम बैनर लिए चल रही थी।आज75 मास्क वितरित किये गए एवम 35 स्टीकर व पोस्टर2चस्पा किये जाकर 300 लोगो को संझायश की गई।
आज15 व्यक्तियों को बिना मास्क पाए जाने पर पालिका टीम द्वारा चालान काटकर 1500 की राशि भी वसूल की गई।
पालिका टीम में जे ई इन लेखराम बैरवा सहायक लेखाधिकारी देवीलाल वर्मा रामगोपाल डांगा शब्बीर अहमद विमल कुमार दाधीच राकेश कुमार पारीक रविन्द्र कुमार पाराशर मयनुद्दीन शेख
विक्रम सिंह अमरचंद जाट महावीर प्रसाद शर्मा सुरेंद्र सिंह भागचंद सैनी अर्जुन सिंह कैलाश चंद बुनकर मनीष कटारिया सत्यनारायण सैनी विनोद साहू रथ चालक विश्वामित्र टेम्पो चालक घीसालाल पालिका जमादार सहित अन्य पालिका कर्मी पालिका की टीम का हिस्सा थे।