आस्था का प्रसाद या चमत्कार

वर्षो पुराने बरगद के पेड़ का तना मकान पर गिरा कोई खरोच तक नही-बड़ा हादसा टला
केकड़ी 6 दिसंबर(पवन राठी) कहा जाता है मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है।आस्था है तो बंद द्वार में भी रास्ता है।ऐसा ही चमत्कार कल रात पुरानी केकड़ी शीतला गली में देखने को मिला। शीतला गली में स्थित नरबदेश्वर महादेव मंदिर में सेंकडो वर्ष पुराने बरगद के पेड़ का तना अचानक पास में स्थित बुंदु खान के मकान मकान पर गिर गया।किसी प्रकार की जान माल का नुकसान नही हुवा और ना ही मकान पर कोई खरोच तक आई।उस समय रात्री का वक़्त होने से आवागमन भी नगण्य था।पेड़ का तना इस तरह गिरा की वह मंदिर और मकान के बीच मे ठहर सा गया।
मकान मालिक बुंदु खान ने बताया कि इसे चमत्कार ही कहूंगा कि किसी को कुछ नही हुवा ना ही मकान पर खरोच तक आई।यदि यही बात दिन में होती तो गंभीर हादसा हो सकता था।
इसे आस्था रूपी प्रसाद माना जाए या चमत्कार यह आप स्वयं निर्णय ले।

error: Content is protected !!