सेवा सप्ताह में किया प्रश्न मंच आयोजित

डॉ.भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर हुआ प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन

केकड़ी 7 दिसंबर(पवन राठी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई केकड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष में सामाजिक समरसता सप्ताह के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को नगर के गीता भवन मार्ग स्थित सेवा बस्ती में प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें परिषद के जिला संयोजक गोविन्द शर्मा व नगर अध्यक्ष बनवारी लाल बैरवा ने बस्ती के लोगों व विद्यार्थियों से बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर से सम्बन्धित व अन्य सामान्य ज्ञान के कई प्रश्न पूछे।
जिसमें महिला वर्ग में सुशीला देवी, छात्रा वर्ग में संगीता मेघवंशी व शीतल कीर और छात्र वर्ग में सूरज मेघवंशी, राकेश नायक, प्रीतराज मेघवंशी, लक्ष कुमार नायक व टीकम कीर ने सर्वाधिक प्रश्नों का उत्तर देकर अच्छा प्रदर्शन किया।
इस पर परिषद के जिला प्रमुख दिनेश कुमार वैष्णव ने भामाशाह गोविन्द गर्ग व कवयित्री मंजू गर्ग के सहयोग से ऐसी प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न, अभ्यास पुस्तिका व स्टेशनरी किट आदि भेंट कर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिला सह संयोजक सीताराम सैनी ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से सभी को अवगत करवाने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला एसएफडी प्रमुख भावेश जैन ने कहा कि प्रश्न मंच व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रश्न मंच का उद्देश्य कोरोना विषमता के कारण पढ़ाई से दूर हुए बच्चों में शिक्षा के प्रति पुनः रुचि पैदा करना है। कार्यक्रम के अन्त में नगर सह मंत्री विशाल सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान नगर मंत्री शंकर सैनी, जिला कला मंच प्रमुख प्रद्युम्न सिंह राठौड़, विद्यालय प्रमुख अभिषेक सैनी, प्रमोद सैनी, नगर एसएफडी प्रमुख मोहित शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विकास जांगिड़, रोहित प्रजापति, नकुल अग्रवाल, मनीष सैनी, बंटी माली, सुमित वैष्णव व सुमित जैन सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अमर रहे के नारे भी लगाए।

error: Content is protected !!