बाड़मेर आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जानकारी देते
हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं अपराधियों की
धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री नितिन आर्य अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक बालोतरा व श्री सुभाष चन्द्र खोजा वृताधिकारी वृत बालोतरा के
पर्यवेक्षण व निकटतम सुपरविजन में श्री प्रदीप डांगा नि.पु. थानाधिकारी
पुलिस थाना पचपदरा मय पुलिस पार्टी व स्पेषल टीम द्वारा सरहद दुधवा
निम्बली पहुच कर मुलजिम शिवजीराम पुत्र सोनाराम जाति जाट निवासी खट्टू व
कंवराराम पुत्र सिमरथाराम जाति जाट निवासी खोथों की ढाणी अकदड़ा के कब्जा
से 884 किलो 600 ग्राम अवैध पोस्त डोडा बरामद कर मुलजिमो को गिरफतार किये
जाकर पुलिस थाना पचपदरा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
मुलजिम से अवैध पोस्त डोडा कहां से लाने व कहां सप्लाई करने के संबंध में
गहनता से पुछताछ की जा रही है ।