बारिश की फुहारों के बीच एक जैसे परिधान में निकलीं महिलाएं, विभिन्न जिनालयों में की पूजा-अर्चना एवं भक्ति
अजमेर। शांतिनाथ जिनालय महिला मंडल, सर्वोदय कॉलोनी अजमेर की महिलाओं ने धार्मिक यात्रा के अंतर्गत पांच गांवों का भ्रमण कर विभिन्न जिनालयों के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करते हुए धर्मलाभ लिया।
मंडल की मंत्री रेणु पाटनी ने बताया कि सभी महिलाएं सुबह शांतिनाथ जिनालय, सर्वोदय कॉलोनी में दर्शन करने के पश्चात बस द्वारा बारिश की फुहारों के बीच एक जैसे परिधान में शांतिसागर स्मारक पहुंचीं। यहां पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा के दर्शन किए तथा देव, शास्त्र एवं गुरु की पूजा-अर्चना की।
इसके पश्चात सभी दर्शनार्थियों ने खड़ाच, भीगारीत, सीरोज नगर, आवड़ा, पंचेवर एवं डिग्गी-मालपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित जिनालयों के दर्शन किए।
अध्यक्ष मधु जैन ने बताया कि सभी दर्शनार्थियों ने मंदिरों में अर्घ्य चढ़ाकर पूजा-अर्चना की तथा भजन एवं भक्ति के माध्यम से धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर बीना गदिया, अनामिका सुरलाया एवं शशि गंगवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। यात्रा में इंदिरा कासलीवाल, चिंतामणि गोधा, मुन्नी सौगानी, ऊषा सैठी, निशा बाकलीवाल, मंजु छाबड़ा, साधना पाटनी, रेणु सौगानी, पुष्पा लुहाडिया, गुणमाला गंगवाल एवं शिखा बिलाला सहित महिला मंडल की सदस्यों ने सहभागिता करते हुए दर्शन एवं धर्मलाभ प्राप्त किया।