पार्टी विरोधी आचरण के चलते अमित वर्मा 6 वर्ष के लिए आम आदमी पार्टी से निष्कासित

राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजस्थान के संगठन महासचिव श्री विश्वेंद्र सिंह जी द्वारा राजसमंद नगर परिषद वार्ड नंबर 22 से पार्टी प्रत्याशी अमित वर्मा के पार्टी विरोधी आचरण एवं रवैये को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से 6 वर्षों के लिए आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।
पार्टी द्वारा जारी निष्कासन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अमित वर्मा द्वारा पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं संगठनात्मक निर्णयों के विपरीत जाकर पार्टी विरोधी गतिविधियां की गईं , जिसे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है ।
आम आदमी पार्टी में पार्टी अनुशासन, संगठनात्मक निर्णय और संगठन की मर्यादा सर्वोपरि है। पार्टी किसी भी स्तर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों अथवा अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं करेगी।
पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है तथा कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्णयों एवं निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया है।
पप्पू लाल कीर
जिला संगठन महासचिव
आम आदमी पार्टी, राजसमंद

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!