रघु शर्माअजमेर, 20 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा 21 व 22 दिसम्बर को भीलवाड़ा, अजमेर व नागौर में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शर्मा 21 दिसम्बर को प्रातः जयपुर से रवाना होकर दोपहर में भीलवाडा पहुंचेंगे। भीलवाड़ा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक के बाद वे अजमेर के लिए रवाना हो जांएगें। अजमेर में रात्रि विश्राम के पश्चात् 22 दिसम्बर को प्रातः 10 से दोपहर एक बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक व प्रेस कान्फ्रेंस के बाद उनका नागौर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेने का कार्यक्रम है।