डूंगरपुर – रायगढ़ रोड स्टेशनों के बीच आमान परिवर्तित रेल मार्ग को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा स्वीकृति

अजमेर मंडल पर आमान परिवर्तन का कार्य तीव्र गति से जारी है। इसके अंतर्गत मंडल के उदयपुर दृहिम्मतनगर खंड पर डूंगरपुर . रायगढ़ रोड स्टेशनों के बीच लगभग 70 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग के आमान परिवर्तिन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है ए जिसे रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दिनाँक 19ण्12ण्20 से 21ण्12ण्2020 तक डूंगरपुर . रायगढ़ रोड स्टेशनों के बीच इस आमान परिवर्तित मार्ग का निरीक्षण व 120 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की गति से स्पीड ट्रायल रेल संरक्षा उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य इन्जिनियर श्री अनिल कुमार व मुख्य इन्जिनियर ;निर्माणद्ध श्री ए के गुप्ता तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री महेशचंद जेवलिया सहित मुख्यालय और मंडल के अन्य अधिकारिओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ स जिसके अन्तर्गत रेल संरक्षा आयुक्त श्री आर के शर्मा ने ट्राली निरीक्षण के अन्तर्गत इस खंड के स्टेशनए ब्रिजए ट्रैकए एल सी गेटए जॉइंट्स काँटो आदि का निरीक्षण किया और डूंगरपुर . रायगढ़ रोड स्टेशनों के बीच स्पीड ट्रायल द्वारा इस ट्रैक की गति क्षमता की जाँच की और कुछ सुधार व शर्तों के साथ इस मार्ग पर ट्रैन संचालन की अनुमति प्रदान की। श्री आर के शर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य इन्जिनियर श्री अनिल कुमार व मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार परसुरामका व अन्य अधिकारिओं के साथ इस आमान परिवर्तित मार्ग के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया। रेल संरक्षा आयुक्त की स्वीकृति के पश्चात् इस आमान परिवर्तित रेल मार्ग पर रेलगाड़ियाँ दोड़ सकेंगी ।

error: Content is protected !!