तीर्थराज पुष्कर व दरगाह ख्वाजा साहब के बीच अनूठा रिश्ता

बेषक तीर्थराज पुश्कर व दरगाह ख्वाजा साहब अलग अलग धर्मावलंबियों के तीर्थ स्थल हैं, मगर इनके बीच अनूठा रिष्ता है। आइये, समझते हैं कैसे?
दरगाह षरीफ में दो देगें हैं। बड़ी देग मुगल बादशाह अकबर ने 1567 ईस्वी में दरगाह में भेंट की थी। इसमें लगभग 120 मन चावल पकाने की क्षमता बताई जाती है। छोटी देग मुगल बादशाह जहांगीर ने 1613 ईस्वी में भेंट की थी। इसमें लगभग 60 मन चावल पकाने की क्षमता बताई जाती है। इनमें मीठे चावल तैयार कर जायरीन में तबर्रुक के रूप में वितरित किए जाते हैं। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार नजराना और खाद्य सामग्री चढ़ाते हैं। उर्स के दौरान इनका अलग ठेका होता है। ठेकेदार निर्धारित अवधि के लिए ठेका लेता है। देगों में जायरीन की ओर से चढ़ाई जाने वाली नजर-नियाज की रकम इस व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। दिलचस्प बात है कि पुश्कर मेले के दौरान दरगाह में देगों का ठेका अलग से होता है। वस्तुतः पुष्कर मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पुष्कर आने वाले अनेक श्रद्धालु अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में भी जियारत करने पहुंचते हैं। जायरीन की संख्या में होने वाली विशेष वृद्धि से देगों में आने वाली नजर-नियाज की रकम बढ जाती है। इसलिए इस अवधि का ठेका अलग से होता है। पहले दरगाह की दोनों देगों का ठेका ख्वाजा साहब के सालाना उर्स के 15 दिन और पुष्कर मेले के लगभग 10 दिन, यानी कुल 25 दिनों के लिए संयुक्त रूप से दिया जाता था। लेकिन वर्ष 2023 में पहली बार उर्स और पुष्कर मेले के लिए ठेका अलग-अलग दिया गया। लब्बोलुआब, इसके मायने ये हैं कि पुश्कर मेले में आने वाले श्रद्धालु दरगाह षरीफ में भी आते हैं। हो सकता है कि तीर्थ यात्रियों में से धार्मिक आधार पर जियारत करने वालों की संख्या कम हो और वे केवल दरगाह षरीफ को एक पर्यटक के रूप में देखने आते हों, मगर दान के भाव से देगों में नजराना जरूर पेष्ज्ञ करते हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!