(अजमेर) राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास में क्रिसमस पर्व का आयोजन बडे़ धूम-धाम के साथ किया गया । कार्यक्रम का षुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री दिनेष रघुवंषी (समाज सेवी) व कार्यक्रम अध्यक्ष महेन्द्र माहेष्वरी (अनन्त ऑटो,अजमेर) विषिश्ट अतिथि श्री तरूण रघुवंषी (निदेषक विषाल टायर्स, अजमेर) श्रीमती सुप्रिया रघुवंषी (समाज सेवी) कुमारी दीपिका लालवानी (खुषी कोच) श्री विवेक गिदवानी (प्रबंधक क्ल्कि हैपिनेस) डॉ. करिष्मा वरलानी (हेल्थ कोच) श्रीमती षिवानी यादव (समाज सेवी) व संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर.कौषिक आदि द्वारा किया गया । क्षमा आर. कौषिक ने जानकारी देते हुए बताया की दिव्यंाग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने व सामाजिक विकास के लिए क्रिसमस पर्व का आयोजन किया गया है । युवा दिव्यंागजनों ने क्रिसमस ट्री सजाया व मानव प्रेम का संदेष दिया । रघुवंषी परिवार द्वारा पुत्र तारांक के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के संग केक काटकर खुषियांॅ बांटी । मुख्य अतिथि दिनेष रघुवंषी ने उद्बोद्धन में बताया कि युवा दिव्यांग जनों के संग क्रिसमस मनाना हमेषा याद रहेगा साथ ही उन्होने हाउस कीपिंग व गार्डनिंग प्रषिक्षण की प्रषंसा की व कहा की संस्था दिव्यांगजनों को प्रषिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाकर समाज सेवा का उत्तम कार्य कर रही है ।
क्षमा आर. कौषिक ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया की समाज में दिव्यांगजन जागरूकता के लिए समुदाय से जोड़ना बहुत जरूरी है । कार्यक्रम के अन्त में टी.एच.एफ प्रषिक्षणार्थी मीरा व सुनील द्वारा अपने अनुभव साझा किये व रघुवंषी परिवार द्वारा उपहार व अल्पाहार वितरित किया गया व कार्यक्रम मे लक्ष्मण सिंह चौहान, पदमा चौहान, करूणा षर्मा, पूरणमल मेघवंषी, विक्रान्त बोयत आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक ईष्वर षर्मा द्वारा किया गया ।