अग्रवाल जाति की कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी के वरदान दिवस पर अग्रोहा में 3 दिवसीय कार्यक्रम

अजमेर 26 दिसम्बर ( ) भगवान अग्रसेन जी की आराध्य देवी एवं अग्रवाल जाति की कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी के वरदान दिवस 30 दिसम्बर मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपलक्ष में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से श्री अग्रभूति स्मारक, अग्रोहा शक्तिपीठ, हिसार (हरियाणा) में 29 दिसम्बर मंगलवार से 31 दिसम्बर गुरुवार तक कई कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किये जायेंगे।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला शाखा अजमेर के जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल व जिला महामंत्री निवर्तमान पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपालशरण जी गर्ग के सानिध्य में आयोजित इस तीन दिवसीय भव्य महोत्सव के अंतर्गत सुंदर मनमोहक अग्रभागवत कथा, भगवान अग्रसेन जी का मधुर मंगल पाठ व एक शाम अग्रसेन जी के नाम कार्यक्रम में सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी।
मंगल व अग्रवाल ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष पूर्णिमा को कुलदेवी श्री मां महालक्ष्मी जी ने भगवान श्री अग्रसेन जी व उनके वंश को सदा सदा के लिए सुख संपत्ति, खुशहाली एवं उनके घर विराजमान रहने का वरदान दिया था, यह श्री अग्रसेन जी की देवी के प्रति कठोर तपस्या का फल है। अतः सभी अग्रवाल बन्धु व बहिनें वरदान दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाकर भगवान अग्रसेन जी व कुलदेवी महालक्ष्मी जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करें।
गिरधारीलाल मंगल व शैलेन्द्र अग्रवाल ने सभी अग्र बन्धुओं से अग्रोहा शक्ति पीठ में 29 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया है।

शैलेन्द्र अग्रवाल, निवर्तमान पार्षद
जिला महामंत्री
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!