दिनांक 26 दिसम्बर 2020, अजमेर, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, अजमेर द्वारा अजीम प्रेमजी फिलोनथ्रेपी इनिषिएटीव के सहयोग से 5 दिवसीय स्टाफ इंडक्षन ट्रेनिंग का आगाज किया गया । प्रषिक्षण का षुभारम्भ राजकीय जनाना हॉस्पीटल के उप अधीक्षक डॉ. नन्दलाल हीरानन्दानी, संभागीय आयुक्त कार्यालय अजमेर के सहायक विकास अधिकारी श्रीमान् मुकेष कांकाणी, संस्था मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौषिक व संस्था निदेषक श्री राकेष कुमार कौषिक द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। श्री कांकाणी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि व्यक्ति के लिए अपडेट रहना जरूरी है और अपडेट रहने के लिए लगातार इस तरह के प्रषिक्षण आवष्यक हैं संस्था इन प्रषिक्षणों के माध्यम से स्टाफ का कौषल विकास करती है । डॉ. हीरानन्दानी ने कहा की संस्था द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है और विषेश रूप से संस्था द्वारा अर्ली इंटरवेंषन के लिए जो हॉस्पीटल इंटरवेंषन षुरू किया है वो प्रषंसनीय कदम है । अगर हम दिव्यांग बच्चों के साथ षीघ्र हस्तक्षेपण करते हैं तो उनमे सुधार की गुंजाइष बढ जाती है ।
संस्था निदेषक श्री राकेष कुमार कौषिक ने संस्था का परिचय देते हुए बताया की संस्था दिव्यांग बच्चों के साथ षीघ्र हस्तक्षेपण से लेकर उसके पुनर्वसित होने तक या समाज की मुख्यधारा से जोडने तक इनके साथ कार्य करती है और साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं से जोडने हेतु भी प्रयास करती है । उन्होनें कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था दिव्यांग बच्चों को पुनर्वसित करने के साथ-साथ उससे जुडे सभी हितभागियों जैसे आंगनबाडी कार्यकर्ता, स्कूल अध्यापक अभिभावक, भाई-बहिन प्रषिक्षण के प्रषिक्षण भी आयोजित करती है जिससे दिव्यांग बच्चों मे पुनर्वसन मे सहयोग हो पाए। संस्था मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौषिक ने कहा की संस्था हर वर्श अपने स्टाफ के कौषल विकास के लिए 10-10 दिवसीय प्रषिक्षण आयोजित करती है उसी संदर्भ मे इस वर्श प्रथम फेज मे 5 दिवसीय प्रषिक्षण आयोजित करेगी जिसमे उन्हे दिव्यांग बच्चों का असेसमेन्ट कर उसके लिए रिहेबीलीटेषन प्लान बनाना सिखाया जायेगा साथ ही दिव्यांगता के क्षेत्र मे नये-नये अपडेट की जानकारी दी जायेगी प्रषिक्षण मे फिजियोथेरेपिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट, साईकोलोजिस्ट, विषेश षिक्षक व सी.बी.आर. कार्यकर्ताओं सहित कुल 35 प्रतिभागी भाग ले रहे है ।