नगर निगम चुनाव में 18 वार्डों में सिन्धी समाज को प्रतिनिधत्व देने की मांग

अजमेर- 27 दिसम्बर- सिन्धी समाज अजमेर की एक वर्चुअल बैठक नगर निगम चुनाव 2021 के संदर्भ में अध्यक्ष गिरधर तेजवाणी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें महासचिव भगवान कलवाणी जी के प्रस्ताव पर हरी चंदनाणी व हरीश वर्याणी को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई।
इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी नगर निगम के 80 वार्डों में से 18 चिहिंत वार्डों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट वितरित किये जाये जिससे समाज का उचित प्रतिनिधित्व हो सके। अध्यक्ष गिरधर तेजवाणी ने बताया कि अजमेर की जनसंख्या लगभग 6 लाख है जिसमें 33 प्रतिशत 2 लाख के करीब सिन्धी मतदाता हैं, जो कि प्रत्येक वार्ड में रहते हैं। वर्तमान में नगर निगम अजमेर में 80 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होना है जिसमें सिन्धी समाज के लिये अजमेर उतर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में 18 वार्डों में टिकट दी जाये जहां पर समाज का अधिक बाहुल्य है।
महासचिव भगवान कलवाणी ने बताया कि समाज द्वारा चिहिंत वार्डों में वार्ड संख्या 1,3,14,15,16,29,30,38,42,55,56,59,70,74,75,76,77 व 80 में टिकट दिया जाये।
हरी चंदनाणी ने जानकारी देते हुये बताया कि समाज की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया, जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाडा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जिलाध्यक्ष विजय जैन के अलावा अजमेर उतर प्रो. वासुदेव देवनानी व दक्षिण विधायक श्रीमति अनीता भदेल, कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह रलावता व हेमंत भाटी को पत्र लिखकर मांग की जायेगी।
समन्यवक हरीश वर्याणी ने बताया कि इन चिहिंत वार्डों के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार की जा रही है जिससे समय पर पार्टी चुनाव वितरण समिति से चर्चा की जा सके।

(गिरधर तेजवानी)
मो.7742067000

error: Content is protected !!