
स्मार्ट सिटी के नाम पर जो 7 wonders के नाम पर जो 1 हेक्टेयर ज़मीन चिन्हित की गई है आम आदमी पार्टी उसका पुरजोर विरोध करती हैं। पार्टी जिलाअध्यक्ष मीना त्यागी ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमारे राजस्थान में 7 wonders की कमी नहीं है। राजस्थान का इतिहास उठा कर देखे तो अजमेर का तारागढ, अजयपाल, चित्तोड का कुंभलगढ़, जयपुर का आमेर, नाहरगढ़,पन्नाधाय, रणथंभौर आदि अनगिनत गाथाएं सुनाते महल, वीरगाथाएं शामिल रही है तो फ़िर हम अपनी इन कीमती धरोहर को त्याग विदेशी धरोहर को अपने यहां स्थान दे। हमें जरुरत है विदेशों को अपनी संस्कृति, इतिहास और धरोहर को दिखाने की।
स्मार्ट सिटी के नाम पर अपनी धरोहर और संस्कृति को नकार कर विदेशी 7 वंडर्स को स्थापित कर अपनी अमूल्य धरोहर और वीरो की वीर भूमि का अपमान करना है। उचित होगा ये पैसा अपनी इतिहासिक संस्कृति को संजोने मै खर्च कर विश्व को अपनी सभ्यता संस्कृति और धरोहर से रूबरू कराया जाए। साथ ही अजमेर के ऐसे युवा जो स्मार्ट सिटी में अपनी कंपनी की स्थापना कर अजमेर में बसना चाहते हैं उनको प्रोत्साहन दे। बड़ी बड़ी कम्पनियों को भी बुलाया जाए और यहां अपना ऑफिस स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाए जिससे अजमेर के युवाओं को अजमेर में नौकरी मिल सकें और अजमेर विकास में उनका सहयोग मिल सके।