केकड़ी 27 दिसंबर(पवन राठी)सरवाड़ थाना अंतर्गत गांव पिपरौली धाकडान में अपने ही सुहाग को मौत के घाट उतारने का सनसनी खेज खुलाशा सरवाड़ थानाधिकारी
चंद्र प्रकाश यादव द्वारा किया गया है।पुलिस थाना सरवाड़ को सूचना मिली कि 6दिसंबर को गांव में प्रह्लाद पुत्र घिसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
सूचना प्राप्ति के बाद थाना धिकारी मय जाप्ते घटंनावाले गांव पंहुचे।पूंछ ताछ पर प्रहलाद की पत्नी ने मौत का कारण फांसी लगाकर आत्म हत्या करना बताया।फांसी लगाने के स्थान और लाश को फंदे से उतारने के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर मृतक की 46 वर्षीय पत्नी कंचन नही दे पाई।कंचन ने मृतक पति का पोस्ट मार्टम करवाने से भी इंकार कर दिया जिससे शक और गहरा गया।पुलिस ने मृतक का शव सरवाड़ लाकर पोस्ट मार्टम करवाया।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रह्लाद की मौत गला दबाने से होना सामने आया।पुलिस ने कंचन से सख्ती से पूंछताछ की तो सामने आया कि उसका पति शराबी था आये दिन मारपीट करता था और शक करता था कि उसके अन्य व्यक्ति से संवंध है।घटना वाले दिन भी शराब पीकर उसने मारपीट की थी जिससे परेशान होकर मैंने ही रस्सी से गला घोंट कर उसको मार डाला। पुलिस ने कंचन को गिरफ्तार किया हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर अजमेर कोर्ट में पेश किया।कोर्ट ने कंचन को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।