बगड़ी व श्रीपाल शक्तावत का हुआ भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी व न्यूज़ 18 राजस्थान के प्रदेश हेड श्रीपाल शक्तावत का पंचायत समिति केकड़ी में भी प्रधान होनहार सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर प्रदेश मंत्री बगड़ी ने कहा कि हाल ही में संपन्न में पंचायत राज चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को हराकर यह साबित कर दिया कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है साथ ही यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में पास कराए गए कृषि सुधार बिलों पर एक तरह का जनमत है क्योंकि यह चुनाव पूर्ण रूप से ग्रामीण परिवेश ने गांव गरीब किसान मजदूरों द्वारा किया गया था अतः अब कांग्रेस सरकार को सोचना चाहिए कि जब किसान खुद भारतीय जनता पार्टी की सरकार का समर्थन कर रहा है तो वह किसानों को झूठे झांसों से बरगलाना छोड़ कर उनकी उन्नति के लिए कार्य करें जबकि खुद कांग्रेस ने चुनावो में किसानों का 2 लाख तक संपूर्ण कर्जा माफी,बेरोजगारों को भत्ता सहित अनेको लोकलुभावनी घोषणा की थी लेकिन किसानों के संपूर्ण कर्जा माफ ये कर नही सके न ही किसानों को निर्बाध बिजली दे सके बल्कि उनके कृषि कनेक्शन पर भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी खत्म कि व अन्य सुविधाएं जो भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल के दौरान राजस्थान में दी गई थी उन्हें वापस लिया गया यह दोगली नीति कांग्रेस सरकार की किसानों की उन्नति में बाधक है अतः भाजपा के कार्यकर्ता इस चीज को किसान भाइयों को समझाएं की गरीब किसान व मजदूरों का भला भाजपा ही कर सकती है, प्रारंभ में पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह, ब्रह्माणी माता मंडल महामंत्री आनंद कीर व महेश शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर व साफा बंधवा कर दोनों का भव्य स्वागत किया इस दौरान पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,केकडी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,पंचायत समिति चुनाव सह प्रभारी सत्यनारायण चौधरी,राकेश शर्मा,योगराज सिंह,रामनारायण कुम्हार, रोहित जांगिड़,देवव्रत सिंह,,रामधन धाकड़,प्रभु नाथ
रामप्रसाद बैरवा,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, महामंत्री कमल सांखला व रामबाबू सागरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अल्प प्रवास् के दौरान राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के व भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को बंधाया ढाढस
केकड़ी 27 दिसंबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी व वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल शक्तावत रविवार को केकड़ी क्षेत्र में अल्प प्रवास पर रहे इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य स्व. रामस्वरूप माहेश्वरी,मसूदा विधायक राकेश पारीक के पिताजी व भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राठी के पिताजी के असामयिक निधन पर इनके घर पहुंच कर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश मंत्री श्रवण बगड़ी व वरिष्ठ पत्रकार तथा न्यूज 18 के राजस्थान हेड श्रीपाल शक्तावत का अल्प प्रवास के दौरान केकड़ी में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ, केकड़ी पहुंचने पर सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की तरफ से तीन बत्ती चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इस दौरान प्रदेश मंत्री बगड़ी तथा शक्तावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं साफा बंधवा कर स्वागत किया, इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री बगड़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार द्वारा गांव गरीब किसान मजदूर के हित में अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन कुछ विपक्षी नेता अपने निहित स्वार्थों के लिए किसानों को गुमराह कर कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने के लिए बरगला कर आंदोलन में धकेल रहे है जो अनुचित है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में लाए गए किसान बिल कृषि व किसानों के हित में मील का पत्थर साबित होंगे इससे जहां किसानों की आय बढ़ेगी वहीं विभिन्न आपदाओं से किसानों की स्वयं की व फसलों की सुरक्षा का कवच प्राप्त होगा इन कानूनों के माध्यम से बिचौलियों को समाप्त कर किसानों को अपनी ऊपज का अधिकतम लाभ प्राप्त हो इसकी व्यवस्था सरकार करने जा रही है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खातों में सीधी सहायता राशि पहुंचाई है जिससे बिचौलिए बौखलाए हुए हैं उनकी जमीन खिसक रही है ऐसे लोग किसानों को भड़का कर अपना उल्लू सीधा करना चाह रहे हैं जबकि 70 साल देश की सत्ता पर ये लोग काबिज रहे लेकिन इन्होंने किसानों के लिए कुछ नही किया किसानों की दुर्दशा के लिए ये ही जिम्मेदार है अतः भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव तक किसानों के बीच जाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से उन्हें अवगत कराते हुए इनके झूँठ का पर्दाफाश करें।इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री रामबाबू सागरिया, कमल सांखला, पंचायत समिति सह प्रभारी सत्यनारायण चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी व बद्री लाल माली, किसान नेता रामदेव माली,ओम प्रकाश चौधरी,लोकेश साहू, श्री राम आचार्य रोहित जांगिड़,राकेश तेजी,श्याम सुंदर शास्त्री,अमन सोनी, यश सिंह,शंकर लक्षकार,भागचंद लोधा,श्याम सुंदर शास्त्री,प्रियंक दाधीच,सुरेश सेन,देववृत सिंह, शांतिलाल नायक,महेश बोयत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

थड़ी होल्डर एसोसिएशन ने केकड़ी बस स्टेशन पर अध्यक्ष
————————— सुरेश सैन के नेतृत्व में बस स्टेशन पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी व न्यूज 18 के राजस्थान हेड श्रीपाल शक्तावत का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया,,

error: Content is protected !!