जसोल धाम में माजीसा के दर्शनो को उमड़ा आस्था का ज्वार

बाड़मेर जिले के बालोतरा उप खंड स्थित जसोल धाम में मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष
तेरस को बड़ी संख्या में लोगो ने मंदिर के बाहर मुख्य द्वार पर दर्शन कर
मन्नतें मांगी। कोरोना को लेकर मंदिर बन्द है उसके बाद भी बड़ी संख्या में
श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही। रविवार त्रयोदशी पर बच्चे से लेकर
बुजुर्ग तो महिलाएं मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार बाहर मां की एक झलक पाने
के लिए आतुर दिखे। दिन भर मंदिर के बाहर कतारों में खड़े श्रद्धालु उत्साह
से मां के जयकारे लगाते नजर आए। मंदिर ट्रस्ट सदस्यों व पुजारी द्वारा
प्रभात आरती व सांय कालीन आरती व पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने
मंदिर के बाहर मुख्य गेट से माता राणी भटियाणी, कल्याणसिंह जी, बायोसा
मंदिर, सवाईसिंहजी व लाल बन्ना मंदिर में दर्शन पूजन कर परिवार में
खुशहाली की कामनाएं कीं। गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते
जंहा जिले के सभी मंदिर बन्द है। लेकिन आस्था का सैलाब लोगो पर इस कदर
बना हुआ है कि किसी भी मुसीबत में लोग माता के दर्शनों को आतुर नजर आ रहे
है। ऐसा ही नजारा त्रयोदशी पर देखने को मिला। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन ने
बताया कि कोरोना से लगे लॉक डाउन के बाद से मंदिर बन्द है। लेकिन शुक्ल
पक्ष की तेरस होने के कारण बड़ी संख्या में दर्शनो को लेकर लोग आ रहे है।
मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा रखी है । बाहर से
माता के दर्शन कर सके उसके लिए मंदिर से बाहर टीवी स्क्रीन के जरिए माता
की मोहिनी मूर्त के दर्शन करवाए जा रहे ।

error: Content is protected !!