बाडमेर सरहदी बाडमेर जिले के बालोतरा उप खण्ड मुख्यालय पर चल रहे
ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान शनिवार देर रात सात फीट गहरा गड्ढा ढहने
से तीन श्रमिक मिट्टी में दब गए जिसमे एक श्रमिक की मौके पे मौत हो गई
वही दो बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को नाहटा अस्पताल में उपचार के लिए
भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके
पे पहुंचे।।निजी कम्पनी निर्माण कार्य बिना सुरक्षा नियम अपनाए रात्री को
कर रहे है।सेफ्टी उपकरण श्रमिको को उपलब्ध नही कराए गए थे।।हादसे के बाद
आनन फानन में कम्पनी अद्धिकारी मौके पे पहुंचे।सेफ्टी उपकरण उपलब्ध
कराए।।बालोतरा में पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा था पूरे
मामले में प्रशासन लीपा पोती में जुट गया।