खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए प्रतियोगिताओं के आयोजन जरुरी : जैन

बाड़मेर, 27 दिसंबर।जिला टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को विधायक मेवाराम
जैन के मुख्य आतिथ्य एवं नगर परिषद बाड़मेर के सभापति दीपक माली के
विशिष्ट आतिथ्य में बाड़मेर क्लब के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
सचिव आम्बाराम बोसिया ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता मे कुल तीन
मुक़ाबले जिसमे ओपन एकल, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एकल एवं सभी आयु वर्ग
का युगल खेला गया । प्रतियोगिता के अन्तिम मुकाबले कड़ी टक्कर के रहे
जिसमे दोनों एकल मुकाबलों के विजेता किरण मंगल रहे जिन्होंने दीपक
कङवासरा व तुषार वासु को बेस्ट आफ 17 गेम्स मे हराया। युगल का मुकाबला
भवानीशंकर खत्री व तुषार वासु ने हितेश खत्री व सुरेश पूनङ की जोड़ी को
सीधे सेटों मे 7-6, 6-4 से हराकर जीता । इस प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट
प्रदर्शन के लिये लजपत जागिङ व जोगेन्द्रसिह चौहान को पुरुस्कृत किया गया

अतिथियों का स्वागत एवं क्लब की गतिविधियों के बारे मे सचिव आम्बाराम
बोसिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भामाशाहो के सहयोग एवं
खेलप्रेमियो के उत्साहवर्धन एवं खिलाड़ियों की कङी मेहनत की बदौलत
सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन मे कहा बाड़मेर जिले में इस प्रकार की
प्रतियोगिता का आयोजन निश्चित रूप से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिये
प्रोत्साहन प्रदान करेगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप सभापति दीपक माली ने शहर में खेल सुविधाओं के
विकास के लिए नगर परिषद की ओर से हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
किरण मंगल द्वारा इस प्रतियोगिता की रूप रेखा एवं गतिविधियों पर विस्तार
से अवगत कराया एवं कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बोथरा ने धन्यवाद जताया ।

error: Content is protected !!