जैसलमेर। अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के
लिए धन संग्रह हेतु जैसलमेर जिला स्तर पर कार्यालय का शुभारंभ रविवार को
किया गया ।
कार्यालय का शुभारंभ व प्रेस वार्ता का आयोजन प्रातः 11 बजे स्थानीय
आदर्श विद्या मंदिर गांधी कॉलोनी में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी
समस्त समाज के नागरिकों से श्रीराम मंदिर में अपना आर्थिक सहयोग देने का
आह्वान किया गया है। इस अवसर पर श्री सवाई दान जी सिरवा श्री राम मंदिर
जन जागरण समिति के संयोजक ने कहा 412 वर्षों तक राम भक्तों ने लगभग
क्षेत्रवार संघर्ष किया।चार लाख लोगों ने बलिदान दिया । कामेश्वर जी
चौपाल के हाथों से 1990 राम मंदिर की नींव रखी। न्यायिक प्रक्रिया से
गुजर कर विभिन्न कसौटी पर उतरकर आज यह निर्णय प्राप्त किया है कई लोगों
का संकल्प पूर्ण हुआ है। राम मंदिर का निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था
द्वारा ना होकर जन-जन की सहयोग और समर्पण से इस भव्य मंदिर का निर्माण
ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। इसी कड़ी में जैसलमेर जिले में प्रत्येक राम
भक्तों के घर घर से सहयोग और समर्पण राशि लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ
क्षेत्र न्यास के खाते में पैसे जमा कराने का निर्णय किया है । यह अभियान
15 जनवरी से 15 फरवरी तक तय हुआ है इस हेतु जिले से लेकर खंड मंडल और
ग्राम तक समितियां बनाकर व मण्डल केन्द्र तक रथयात्रा निकालकर के संपर्क
किया जाएगा। इसी कड़ी में श्री हनुमान सिंह सह संयोजक द्वारा इस
कार्यक्रम की कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि जिले के 537
गांव में कार्य करने के लिए 8 खंड 2 नगर इकाइयों में बांटा गया है 8 खंड
22 उपखण्ड तथा 77 मंडल बनाए हैं इस कार्य हेतु 15 समितियां तथा 2000 से
अधिक कार्यकर्ता लेकर इस कार्य को सफल बनाएंगे। छह चरणों में कार्य करते
हुए पूरे 1,00000 परिवार तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है इसी कड़ी में
श्री केशर सिंह लुद्रवा जी ने बताया कि राजस्थान में सौहार्द पूर्ण
वातावरण है हर पंथ मजहब के लोग राम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे
प्रशासन भी अपनी पूर्ण भूमिका निभाएगा निश्चित रूप से जैसलमेर की धरा
त्याग की धरा है तथा इस अवसर बड़ा से बड़ा समर्थन सहयोग मिलने की पूर्ण
आशा है और समाज से अपेक्षित है यह कार्य समाज का है ना कि किसी संगठन या
संस्था का ।तो समाज प्रत्येक व्यक्ति को बढ़ चढ़कर इसमे हिस्सा लेना
चाहिए जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा है उन्हें तो निश्चित रूप से अपना
सहयोग अपेक्षा से अधिक देना चाहिए ऐसा हमारा विश्वास है ।
श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र से आए आह्वान के पत्रक का विमोचन भी
किया गया । मंच पर श्री पवन वैष्णव उपस्थित थे ,कार्यालय उद्घाटन व
प्रेस वार्ता में व उस समय कार सेवा में गए कारसेवक व समस्त गणमान्य
नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सब ने इस बात का आह्वान किया कि इस
विशाल और पुण्य आयोजन में हम अपना पूर्ण सहयोग देंगे । प्रेस वार्ता का
संचालन सह जिला प्रचार प्रमुख गिरिराज व्यास ने किया और यह समस्त
जानकारी जिला प्रचार प्रमुख श्री मांगीलाल जी बामणिया द्वारा दी गई।