दुर्घटना के मृत तकनीकी सहायक के आश्रितों को 20 लाख की मुआवजा राशि स्वीकृत

अजमेर, 28, दिसम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने विद्युत दुर्घटना के शिकार तकनीकी सहायक के आश्रितों को 20 लाख रूपए की मुआवजा राशि का भुगतान स्वीकृत किया है। प्रबन्ध निदेशक श्री वी.एस. भाटी ने बताया कि कर्मचारी स्व. श्री रामनाथ पुत्र श्री हनुमाना राम जाट सहायक अभियंता श्री माधोपुर कार्यालय मेें तकनीकी सहायक प्रथम के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 6 नवम्बर 2019 को कार्य करते समय विद्युत दुर्घटना के कारण हो गई थी। डिस्कॉम द्वारा मृत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायतार्थ व भरण-पोषण के लिए 20 लाख रूपए की मुआवजा राशि का भुगतान स्वीकृत किया गया है।

error: Content is protected !!