अजमेर, 28 दिसम्बर। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 31 दिसम्बर को श्रीनगर में किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक श्री सीताराम ने बताया कि गुरूवार को प्रातः 11 बजे से औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन श्रीनगर पंचायत समिति में किया जाएगा। इसमें खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, रीको एवं बैंक के अधिकारी अपने विभाग की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। शिविर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों से संबन्धित सुविधाओं, सहायता, उद्यम पंजीयन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं रीको के सभी कार्य व संबन्धित विभागोें के ऋण आवेदन पत्र तैयार कराने के साथ सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी साथ ही दस्तकार ईकाइयों एवं दस्तकारों के परिचय पत्र तथा आर्टीजन कार्ड के आवेदन पत्र भी भरवाएं जाएंगे। इच्छुक दस्तकार को फोटो, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की 3 छाया प्रतियां साथ लानी होगी।