अजमेर, दिनांक 28 दिसम्बर।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मण्डल अध्यक्ष श्री महेन्द्र जादम के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश की कांग्रेसनीत सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल हर मोर्चे पर विफल रहने पर महामहिम राज्यपाल को जिलाधीश महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौपा ।
सोमवार को बजरंग मण्डल के सभी कार्यकर्ता स्थानीय डाक बंगले के बाहर एकत्रित होकर रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुये व जनविरोधी कांग्रेस सरकार के विरूद्व नारे लगाते हुये जिलाधीश कार्यालय पहुचे। रैली में सैकडो की संख्या मे महिला एवं पुरूष कार्यकर्ता सम्मिलित हुए जिन्होंने सरकार के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर काले गुब्बारें उडाकर भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
राज्यपाल महोदय के नाम दिये गये ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गहलोत सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल मे जिन किसान भाईयों को कर्ज माफी की घोषणा का प्रलोभन देकर वोट हासिल किये सरकार द्वारा आज तक उन अन्नदाताओ के कर्जे माफ नहीं किये गये एवं इसके विपरित पूर्व सरकार द्वारा किसानो को विद्युत बिल में 10 हजार राशि की जो छुट प्रदान की गई थी उसे भी समाप्त कर दिया गया है।
प्रदेश की कांग्रेस. सरकार द्वारा युवाओ को बेरोजगारी भता देने की झुठी घोषणा पर आज तक कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गयी जिससे प्रदेश का बेरोजगार युवा वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस करता है। प्रदेश की सरकार द्वारा युवाओ के हित पर कुठाराधात करते हुए पूर्व सरकार द्वारा स्वीकृत 36000 पदों को भी समाप्त कर दिया गया है ।
कांग्रेस सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की कानुन व्यवस्था पूर्ण रूप से चैपट हो चुकी है जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश की महिलाओ एवं बच्चियों के साथ आये दिन बलात्कार एवं दुष्कर्म की घटनाऐं बढती ही जा रहीं है। प्रदेश के अलवर, सरदारशहर ,टोंक, बारा सहित अजमेर में हुये कृत्य इसके जीवंत उदाहरण है ।
सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में दलित वर्ग एवं आदिवासियों पर अत्याचार के प्रकरण में बेतहाशा वृद्वि हुयी है एवं पुरे देश पर दलितो पर अत्याचार के मामलो में राजस्थान दुसरे पायदान पर पहुंच चुका है जिससे भारत के संविधान द्वारा प्रदत इस वर्ग की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लग चुका है ।
प्रदेश में अपराधो के लगभग 4.75 लाख मुकदमे विचाराधीन है एवं अपराधियों में सरकार का भय पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है । छब्त्ठ की रिपोर्ट के अनुसार अपराधों के मामालें में देशभर में राजस्थान पहले स्थान पर है। भूमाफियाओं व बजरी माफियाओं एवं नशीलें पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण स्थापित करने में सरकार पूरी तरफ विफल रही है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के प्रसार में रोकथाम करने व प्रदेश की जनता को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने में भी सरकार नाकाम रही है जिससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा बढा है। सरकारी के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार के मामलों में डूबे है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण विगत दिनों बारां कलक्टर को रिश्वत के मामलें में गिरफतार किया जाना है।
प्रदेश की सरकार पूर्ण रूप से अपने राजधर्म का पालन करने में विफल सिद्ध हुई है। वह केवल अपनी कुर्सी बचाने के प्रयासों में संलिप्त है जिससे जनता का प्रत्येक वर्ग पीड़ित है।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचा कर कांग्रेसनीत सरकार को उखाड़ फैंकने की अपील की। साथ ही मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र जादम ने सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को महज मुख्यमंत्री द्वारा स्वंय की कुर्सी बचाने का जतन साबित करते हुए नकारा साबित किया। जिला मंत्री राजेश शर्मा ने प्रदर्शन में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम मेें गंगाराम सैनी, संतोष मेघवंशी, सुनील जेन, दरियावसिंह राठौड, विक्रम सिंह राठौड, राजेन्द्र राठौड, रामदेव भडाणा, रमेश टेलर, राजीव भारद्वाज, धर्मन्द्र शर्मा, विकास सोनगरा, संजय खण्डेलवाल, रविन्द्र जसौरिया, सरोज चैधरी, विजयलक्ष्मी विजयवर्गीय, भंवर कंवर राठोड, अरूणा टांक, अनुज माथुर, पंकज सोनी, अनिल पारीक, सचिन सोनी, तेजपाल साहनी, अजीत मारोठिया, पृथ्वीराज सांखला, राजू कुमावत, सुरेश माथुर, दयालराम सिवासिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महेन्द्र जादम
मंडल अध्यक्ष
9001216200