अजमेर दिनाँक 28/12/2020 अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल एवं प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के डायरेक्टर प्रमोद चंद्र मोदी को पत्र व ई-मेल भेजकर कर निर्धारण वर्ष 2020-21 की विभिन्न प्रकार की श्रेणियों के करदाताओं की आयकर रिटर्न दाखिल करने व टैक्स ऑडिट रिपोर्ट को जमा करने की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर 2020 के आगे एक माह और बढ़वाने की मांग की है।
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल के चलते करदाताओं को अपने सीए व अकाउंटेंट से संपर्क साधने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है व सामाजिक दूरी बनाए रखने के उद्देश्य से सीए भी अपने मुवक्किलों को आफिस में बुलाने से कतरा रहे हैं क्योंकि उन्हें इससे भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है जिसके कारण करदाताओं का हिसाब-किताब अभी अपूर्ण है जिसे पूर्ण करने में लगभग एक माह का समय और लग सकता है इसलिए कर निर्धारण वर्ष 2020 – 21 वर्ष के लिए फाइल किया जाने वाला आयकर रिटर्न्स व टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी 2021 की जाए ।मांग करने वालों में सीए प्रकोष्ठ व फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने भेजे गए पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए।
सीए विकास अग्रवाल
अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी, सीए प्रकोष्ठ।
मो. 9829535678