कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने जिलाधीश व नगर निगम आयुक्त से पुराने अजमेर शहर के दर्शनीय स्थलों की दुर्दशा सुधारने की मांग की है। शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत अजमेर शहर में करोडो रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। नए-नए दर्शनीय स्थल बन रहे हैं। अच्छी बात है प्रशासन यह काम कर रहा है नई नई जगह लोगों को देखने के लिए बनवा रहे हैं दर्शनीय स्थल परंतु जितने भी पुराने दर्शनीय स्थल है जैसे पृथ्वीराज स्मारक, लव कुश उद्यान,आजाद पार्क ,सांझी छत ,राजीव गांधी उद्यान,झलकारी बाई स्मारक, फाय सागर इन की दुर्दशा भी सुधारी जाए आज आम जनता के करोडो रुपए इनपर लगे हुए हैं प्रशासन की अनदेखी कारण यह जर्जर अवस्था में हो गए हैं। प्रशासन इनके लिए एक बजट पारित करें और इनकी साथ सवार अच्छे से करें। इन्हें वापस मूल रूप में लाएं साथ ही अजमेर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत जितने भी पार्क आते हैं जैसे हरिभाऊ उपाध्याय, नगर, पीके कॉल चंद्रवरदाई, पंचशील, दाहरसेन इन कॉलोनियों के पार्को के रखरखाव की रंग रोगन की,लाइटो एवम घास की व्यवस्था अच्छे से की जाए।