अजमेर – दिनांक 29 दिसम्बर 2020, घुड़सवारी के खेंलो में 14 दिवसीय घुड़सवारी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा दिल्ली में सम्पन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि मेज़र जरनल एन एस राजपुरोहित थे । उक्त घुड़सवारी की प्रतिस्पर्धा में 4 प्रतियोगिताओं में पूरे भारत से 134 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया । उक्त खिलाड़ियों में से प्रत्येक खेंल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन किया गया । घुड़सवारी (टेन्ट पेगिंग लेमन, टेन्ट पेगिंग स्वोर्ड, टेन्ट पेगिंग रिंग एण्ड पेग, टेन्ट पेगिंग लान्स) में संस्कृति द स्कूल के छात्र सार्थक गोयल ने रजत पदक जीता और उसका सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार के रूप मे चयन किया गया । सार्थक गोयल संस्कृति द स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थी है, इससे पूर्व भी वे कई बार राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मैडल जीत चुके है ।