कलाकर सीमान्त ज्योतियाना उर्फ कुँवर शान ने कोरोना काल मे जीते कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार परिवार, अध्यापको, मित्रो व शहर का नाम किया रोशन *
ख्याति प्राप्त dav कॉलेज अजमेर के चित्रकला विभाग से मास्टर करने वाले अजमेर के युवा कलाकार सीमान्त ज्योतियाना ने कला की दुनिया मे अपनी अलग ही पहचान बना ली है! सीमान्त ने इस कोरोना काल मे अपनी कला के माध्यम से लोगो को जागरूक करने मे लगे हुये उन्होंने इस दौरान 20 से अधिक राज्य,राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार कला जगत मे जीते हैं वर्तमान मे कलाकार ज्योतियाना इण्डिया की सबसे बड़ी रिकॉर्ड बुक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिये प्रयासरत है!
अजमेर निवासी हेमराज -अनीता ज्योतियाना के पुत्र सीमान्त ने सन 2020 मे भारतीय वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अनोखी पेंटिग पीपल के पत्ते पर बनाकर अपना नाम क्रेन्डेंस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा कर सुर्खियां बटोरी इसके बाद ऑनलाइन, ऑफलाइन आयोजित होने वाली कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड, रजत पदको पर निशाना साधा!
जहाँ पिता का सपना बेटे को रेलवे कर्मचारी बनाने का था! लेकिन बेटे ने कुछ अलग ही करने की ठानी थी सीमान्त की कला प्रतिभा को कला गुरू डॉ.ऋतु शिल्पी , सु श्री वर्षा शर्मा, श्री असीम लाल जी ,डॉ. शेरसिंह जी व कला मित्र गुलशन कुमार, शाहरूख कुरैशी ने पहचाना ओर उनके हाथ मे ब्रश व कलर पकड़ा दिये !कला गुरु व कला मित्रो से प्रोत्साहन मिलने के बाद ज्योतियाना ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा आगे चलकर कला मित्र गुलशन, शाहरुख ,सीमान्त की जोड़ी 3 इडियट्स आर्टिस्ट के नाम से जाने जानी लगी !वर्तमान में ज्योतियाना नेट, जी आर एफ की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं
कोरोना काल 2020 मे अर्जित विभिन्न उपलब्धिया
बंगाल बुक ऑफ रिकॉर्ड बुक का नेशनल रिकॉर्ड , क्रेडेंस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में वर्ल्ड रिकॉर्ड , प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार का शुभकामना पत्र ,प्रभात गौरव सम्मान, यंग चेंज मेकर अवॉर्ड 2020, रोशन भारत समाचार ग्रुप का अभिनदंन पत्रसम्मान , न्यूज ग्राउंड मैगजीन का अभिनदंन पत्र सम्मान ,कोविड 19 अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कला प्रदर्शनी मे प्रतिभागिता ,कोरोना हराओ देश बचाओ अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय उत्तरप्रदेश संस्कृति विभाग की राषटीय कला प्रदर्शनी में प्रतिभागिता, इंडियन रॉयल अकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर की इंटरनेशनल ऑनलाइन आर्ट एग्जीबिशन कोविड 19 मे प्रतिभागिता, ड्रीम आर्ट वर्ल्ड की इंटरनेशनल फोटोग्राफी प्रति. मे गोल्ड मैडल व पैंटिंग प्रति.मे सिल्वर मेडल ,संस्कार भारती मेरठ की राष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में 2nd, कला जीवन बहुउद्देशीय संस्था का कोरोना कर्मवीर सम्मान, श्री राम सोसाइटी का कोरोना फाइटर आइकॉन अवॉर्ड, बाल युवा नारी जाग्रति मंच दिल्ली का ऑनलाइन प्रतिभा सम्मान, कला बंधु की कोविड 19 जागरूकता नेशनल पैंटिंग प्रति .मे 2nd, ग्रीन ईहा क्लब के नेशनल पोस्टर प्रति.मे प्रथम स्थान, कल्कि न्यूज& फाउंडेशन का कल्कि गौरव सम्मान ,ईटेक चेप्टर वर्ल्ड अर्थ डे पोस्टर प्रति मे प्रथम पुरस्कार ,उपजिला मजिस्ट्रेट अजमेर के द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान !