कांग्रेसियों ने किया अजमेर का मास्टर प्लान पारित करने का स्वागत

अजमेर ! अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल अशोक बिंदल महेश चौहान सचिव सागर मीणा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल मामराज सैन तुषार सिंह यादव डॉ संजय पुरोहित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा नव वर्ष पर अजमेर वासियों को अजमेर मास्टर डेवलपमेंट प्लान की सौगात देने का स्वागत किया है !
कांग्रेसियों ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि अजमेर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अजमेर मास्टर डेवलपमेंट प्लान नवीन प्रारूप 2013 2033 को स्वीकृति प्रदान की गई है !
उन्होंने बताया कि अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे उद्योग पति रिजु झुनझुनवाला ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अजमेर जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन घाया के संज्ञान में लाया कि अजमेर मास्टर डवलपमेंट प्लान गत कई वर्षों से लंबित है मास्टर प्लांट स्वीकृत करने हेतु दिशा निर्देश प्रदान करें ! इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार अजमेर के कांग्रेसियों का एक शिष्टमंडल 10 अगस्त 2020 को जिला कलेक्टर अजमेर से मिला और अजमेर मास्टर डेवलपमेंट प्लान स्वीकृत करने का अनुरोध किया था
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने बताया कि अजमेर जिला कलेक्टर अजमेर श्री प्रकाश राजपुरोहित के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवेदनशीलता एवं तत्परता से अजमेर मास्टर डेवलपमेंट प्लान नवीन प्रारूप 2013 2033 की प्रक्रिया प्रारंभ की और अजमेर वासियों को नववर्ष की सौगात प्रदान की ।
कांग्रेसियों ने बताया कि अजमेर मास्टर डेवलपमेंट प्लान स्वीकृत होने से स्मार्ट सिटी के कार्य प्रगति पर होंगे अजमेर का विकास सुनियोजित तरीके से हो सकेगा।
कांग्रेसियों ने अजमेर मास्टर डेवलपमेंट प्लान नवीन प्रारूप 2013 2033 को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया खनिज एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं जिला कलेक्टर अजमेर प्रकाश राजपुरोहित का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!