केकड़ी 6 जनवरी(पवन राठी) राज्य चुनाव आयोग द्वारा राज्य के 90 निकायों में चुनाव का बिगुल बजा दिया है।इस शंखनाद के साथ ही केकड़ी पालिका के 40 वार्डो के लिए होने वाले चुनावों की सरगर्मियां बढ़ गई है ।शह और मात की चोसरो का बिछना शुरू हो गया गया है।चाय की थडियों सहित गलिया और चौराहे चर्चाओं के बाजार से आबाद होने लग गए है।
चुनावी मैदान में ताल ठोकने के इछुक उम्मीदवारों ने अपने टिकट के लिए भाग दौड़ शुरू कर दी है।परिसीमन के कारण और आरक्षण के कारण स्थितियां बदल चुकी है।पूर्व में25 वार्डो के लिए चुनाव हुए थे अब 4 वार्डो के लिए चुनाव होना है। पालिका वैसे इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भा ज पा और कांग्रेस में ही होना तय है।कांग्रेस जंहा सत्ता में होने के कारण भा ज पा पर हावी होने की पूरी कोशिश करेगी और पंचायत राज चुनावो की तरह एक बार फिर विकास का झुनझुना बजाने की कोशिश की जाएगी।भा ज पा फिर से पालिका बोर्ड पर अपना कब्जा बनाये रखने के मकसद से जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की कोशिश करेगी क्योकि पालिका अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाना है और वह ओ बी सी वर्ग के लिए आरक्षित है।
40 वार्डो में आरक्षण की लाटरी ने भी अनेक उम्मीदवारों के मंसूबो पर पानी फेर दिया है तो कुछ के लाटरी लग गई है।जिनके मंसूबो पर गाज गिरी है उनको दूसरे वार्डो से चुनाव लड़ना होगा जिसमें वे असहज महसूस करेंगे। 17 वार्ड क्रमश 1-6-7-8-10-11-13-14-18-19-20-23-25-29-34-37-व 38 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।सामान्य महिलाओं के लिए कुल 8 वार्ड क्रमश 5-17-22-24-30-32-35व 36 आरक्षित है।कुल 5 वार्ड ओ बी सी के लिए 9-21-26-31-33 आरक्षित है।ओ बी सी महिलाओं के लिए तीन वार्ड 4-12 व 16 आरक्षित है। अनुसूचित जाती के लिए 5 वार्ड क्रमश: 2-15-28-39व40 और अनसूचित महिलाओं के लिए दो वार्ड 3 व 27 आरक्षित किये गए है।इन
चुनावो में ओ बी सी वार्डो की अहमियत बढ़ गई है क्यो की पालिकाध्यक्ष इन्ही वार्डो में से चुनकर आया पार्षद ही बन सकेगा।
गौर तलब है कि पंचायत चुनावों में सावर पंचायत समिति में कांग्रेस के पास आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार तक प्रधान पद के लिए नही होने से भा ज पा का निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई थी।
अब देखते है पालिका चुनावो की जो चौसर बिछना शुरू हुई है उसमें किसे श मिलती है और किसे मात!
यह तो आने वाले चुनाव परिणाम ही 31 जनवरी को तय कर पाएंगे अभी तो केवल यही कहा जा सकता है कि केकड़ी पालिका के चुनाव बहुत रोचक होंगे।