लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा चंदवरदाई नगर क्षेत्र के स्लम एरिया तारागढ़ की तलहटी में रहने वाले तीन सौ बीस व्यक्तियों को समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल मधु पाटनी एवम श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति अजमेर के सहयोग से ठंड से बचाव हेतु स्वेटर,जर्सी,टोपे, ड्रेस में पेंट- शर्ट, सलवार- कुर्ता आदि की सेवा देते हुए क्लब के संम्भागीय अध्यक्ष लायन नरपतराज भंडारी ने कहा कि अल सुबह सर्द हवाओं के मध्य इन जरूरतमंद बुजुर्गों, विधवा एवम असहाय महिलाओं एवम पिछड़े क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को राहत प्रदान करना ही लायंस का प्रमुख कार्य है उन्होंने लायंस क्लब अजमेर आस्था व महिला महासामिति की सदस्याओं द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की सराहना की।
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल व सचिव लायन रूपेश राठी ने बताया है कि क्लब के साथी लायन जगदीश शर्मा व लायन हेमंत शर्मा के संयोजन में व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संम्भागीय अध्यक्ष लायन नरपतराज भंडारी व क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सुदर्शन जैन डॉक्टर राकेश सिवासिया के व स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ललित गुर्जर व उनकी टीम के द्वारा सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रख कर क्रमबद्ध तरीके से सेवा दी।
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रुपेश राठी सचिव