राम सेवकों ने लिया समर्थन का संकल्प
ब्यावर, 6 जनवरी। दान-पुण्य के पर्व मकर संक्रांति से शुरू होने वाले श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर राम भक्तों में उत्साह का माहौल है। शहर व ग्रामवासी मंदिर निर्माण में सहभागी बनने के लिए उत्साहित हैं। सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति की बैठक बुधवार को मातृभूमि मंडल के प्रताप नगर व गणपति नगर क्षेत्र में हुई। इसमें मंडल प्रमुख कृष्णा भूतड़ा ने कहा कि अयोध्या में जन्मभूमि पर बने रहे भव्य मंदिर के लिए समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचेंगे। शहर से लेकर गांव तक निधि समर्पण के लिए संपर्क कर सभी का सहयोग लिया जाएगा। ब्यावर क्षेत्र के हर घर पर भगवा पताका लगाकर अभियान की शुरूआत की जाएगी। बैठक में शामिल राम सेवकों ने संकल्प लेकर समर्थन दिया। बैठक में नगर संयोजक विनोद धीमान, बस्ती प्रमुख पवन बिहाणी, बस्ती सह प्रमुख प्रशांत भराड़िया, राजेश झंवर, कैप्टन रामेश्वर प्रसाद, सुरेश व्यास, मनोज शर्मा, मुकेश मूंदड़ा, दिलीप शर्मा, शिवचंद लड्डा, कमल जांगिड़, निर्मल जांगिड़, विमल कांकाणी व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
सुमित सारस्वत
सह प्रचार प्रमुख
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति