पालिका चुनाव हेतु भा ज पा का मंथन कल

केकड़ी 7 जनवरी (पवन राठी)
आगामी नगर पालिका चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की आवश्यक बैठक शुक्रवार को सांय काल 6 बजे पटेल मैरिज गार्डन कादेड़ा रोड केकड़ी पर रखी गई है यह जानकारी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी द्वारा दी गई।बैठक में अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा केकड़ी नगर पालिका चुनाव प्रभारी राजाराम गुर्जर, केकड़ी नगर पालिका चुनाव समन्वयक अजमेर देहात जिला महामंत्री पवन जैन कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। बैठक में चुनाव संयोजक अनिल मित्तल,सहसंयोजक सत्यनारायण चौधरी सहित भा.ज.पा. शहर मंडल के सभी पदाधिकारी,सभी जिला पदाधिकारी,सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ,प्रधान,सभी पूर्व विधायक,पूर्व चेयरमैन,पूर्व प्रधान,सभी पूर्व मंडल अध्यक्ष, सभी पूर्व चेयरमैन व वाइस चेयरमैन सभी पूर्व पार्षद सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, सभी वार्ड संयोजक सहित भाजपा के आम कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कांग्रेस की बैठक –कांग्रेस पार्टी की बैठक शुक्रवार प्रातः 11 बजे चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के पुत्र सागर शर्मा की अध्यक्षता में पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में आहूत की गई है।इसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत प्रदेश स्वास्थ्य समिति सदस्य राजेन्द्र भट्ट सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!