सुरक्षा गार्ड, सुपरवाईजर भर्ती में 78 युवाओं का चयन

अजमेर, 19 जनवरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद दिल्ली एवं एसआईएस ने सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर के पद पर भर्ती कैंप चयन परीक्षा का आयोजन किया। पंचायत समिति पीसांगन में आयोजित परीक्षा में 185 युवाओं ने भाग लिया। जिनमें 78 युवाओं का चयन किया गया। भर्ती अधिकारी श्री बृजमोहन बेसरा ने बताया कि चयनित युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति दी जाएगी। बुधवार 20 जनवरी को पंचायत समिति सरवाड़, 21 जनवरी को केकड़ी एवं 22 जनवरी को पंचायत समिति भवन अजमेर में भी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!