विधानसभा में गुंजेगा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मुद्दा !

वळभनगर। बिजली विभाग की मनमानी और लापरवाही से उपभोक्ता परेशान हैं। किसान के ट्रांसफार्मर खराब हो जाने पर नया लगाने के लिए विभागों के चक्कर लगाने पडते हैं। बिजली के बिलों में भारी गडबडीयां सामने आ रही हैं। गडबडियों को सुधारने के लिए उपभोक्ता बिजली कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लेकिन अधिकारी उनकी शिकायत सुनने की बजाय कार्रवाई करने को कह कर धमका रहे हैं। प्रतिपक्षनेता गुलाबचनद कटारिया ने भी मंगलवार कोंप्रेस में बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का जिक्र करते हुए सरकार की कमियों बताया था। जाहिर है अब बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मामला विधानसभा में भी गुंजेगा। आपको बता दे कि ऐसी ही वल्लभनगर सहायक अभियंता कार्यालय के अंतर्गत आने वाले गावों के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर मीडिया खबरे प्रमुखता से प्रकाशित हुई। जिनमें नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया और पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने उपभोक्ताओं के प्रति विभागीय रवैये पर नाराजगी जाहिर की और उपभेाक्ताओं की समस्याओं के निलराकरण हेतु सरकार से मांग करने की बात कही। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांप्रेस कर सरकार को घेरा,जिसमें बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी जिक्र करते हुुु कहा कि “बिजली का कंरट मार रहा है राजस्थान को” जिससे जाहिर हैं कि आने वाली विधानसभा बैठक में भी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर मामला उठेगा। क्षेत्र में कई उपभोक्ता ऐसे है जिनके बिजली बिल में राशी ज्यादा आई हैं। उपभोक्ता लक्ष्मी बाई ने बताया कि उसके 9-9 वाॅट के 4 बल्ब जिनमें भी दो तो रात्रि में कभी कभार दो या तीन घंटे के लिए ही जलाते हैं। इसके अलावा एक फ्रिज चलता हैं। इन उपकरणों का प्रति माह करीब दो हजार रू. आता हैं। कई बार समस्या समाधान की मांग की चुकी है किन्तु हर उसी अनुरूप बिल में राशी आ रही हैं। यह तो मात्र एक उदाहरण है लेकिन क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्याऐं सुनने को लेकर शिविर लगाया जाऐ तो शायद ही कोई बचे जिसको समस्या नही हो।

error: Content is protected !!