अजमेर से बांगड़ग्राम खंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत अजमेर- दौराई स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे फाटक संख्या 49 जिसे सामान्य रूप से “लाल फाटक” के नाम से भी पुकारा जाता है, पर पुल को दुरुस्त तथा संशोधित करने का कार्य करने के लिए जिला प्रशासन की अनुमति से आगामी 15 मार्च तक बंद रखा जाएगा | वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इस फाटक से होकर गुजरने वाले समस्त वाहन व आमजन जॉन्स गंज स्थित रेलवे फाटक संख्या 50 तथा मार्टिंडल ब्रिज वाले वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे|
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर