यज्ञ कर दीपदान कर नेताजी को किया नमन

केकडी 23 जनवरी(पवन राठी) आर्यसमाज व पतंजलि योग समिति के सयुक्त तत्वाधान में 125 वीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती मनाई।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सत्यनारायण सोनी ने बताया की आर्य समाज व पतञ्जलि योग समिति द्वारा लालबहादुर शास्त्री पार्क में अग्निहोत्र यज्ञ व 125 दीपक जलाकर नेताजी की 125 वी जयंती मनाई गई इस अवसर पर सोनी ने बताया कि भारत माता की आजादी के लिए महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी ने देश की रक्षा के लिए विदेशों में रहकर आजाद हिंद फौज का गठन कर युवाओं में जोश भरने के लिए “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा दिया आर्य समाज जिला मंत्री अशोक आर्य ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक महान क्रांतिकारी व स्वतन्त्रता सेनानी रहे जिन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा
इस अवसर पर पतंजलि किसान सेवा समिति अजमेर के जिला प्रभारी रामस्वरूप चौधरी ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनमानस में प्रचार प्रसार का काम करने के लिए हवन किया हवन यज्ञ में आर्य समाज के प्रधान जगदीश चंद्र आर्य कैलाश चंद्र व्यास लांबा हरि सिंह के युवा अध्यक्ष गौरव सोनी व त्रिलोक सोनी अरोड़ा के अमन ककडावा सहित कई लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देकर नेताजी को याद कर देश में अमन चैन की कार्यक्रम में प्रधान,मूलचंद महावर, छोटूलाल कुमावत, प्रधानाचार्य सोनू सोनी, पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी कैलाशचंद राटा, चिरंजीलाल सोनी,गणेश सिंह भाटी, कैलाश महावर , कपूरचंद सोनी, हेमराज नायक, कालू राम जाट सरसडी, रघुवीर प्रसाद टेलर, शम्भूसिहं चौहान, रविकुमार बोयत सहित पतञ्जलि योग समिति व आर्यसमाज के सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!