केकड़ी 19 फरवरी (पवन राठी)
लायंस क्लब केकड़ी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जिला अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में 22 फरवरी सोमवार को प्रातः 11:00 कटारिया विश्राम शाला में कान से सुनने की मशीन शिविर लगाकर निशुल्क वितरण की जाएगी। लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अजमेर की संयुक्त सचिव श्री सुरेश मेहरा एवं चूरू के कान विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेम प्रकाश कान से कम सुनने वाले की जांच करेंगे। संभागीय अध्यक्ष लॉयन एस एन न्याति ने बताया कि जांच करने के बाद लगभग 70 श्रवण यंत्र (कान में सुनने वाली मशीन) निशुल्क वितरण की जाएगी। निशुल्क सर्वजन यंत्र प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी साथ लेकर की आवे।