केकडीः 22 फरवरी(पवन राठी) ,राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ केकडी, सरवाड, सावर की पंचायत समिति सभागार केकडी मे विचार गोष्ठी आयोजित हुई। महासंघ केकडी के अध्यक्ष शम्भुसिंह राठौड ने संबोधित करते हुए मांग की कि राजस्थान में मंत्रालयिक कर्मचारियों के 7वें वेतनमान को लागू करते समय ग्रेड पे 2400 के तीन स्लेब (2400, 2400ए, 2400बी) ग्रेड पे 2800 की दो स्लेब (2800, 2800ए) कर दी गई थी जिसे सरकार 24 फरवरी को प्रस्तुत किए जाने वाले बजट में अतिरिक्त बनाए गए स्लेब को हटाये, समर्पित अवकाष के भुगतान करने, नो वर्क नो पे के आदेष को तत्काल निरस्त करने व कोरोनाकाल मे कर्मचारीयों के स्थगित वेतन का भुगतान करने व फ्रिज किए महंगाई भत्ते का एरियर के साथ भुगतान करे। मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदोन्नति के पद तत्काल रिलिज करे व सचिवालय पेटर्न लागू करे। वर्ष 2013 में मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ हुए समझोते से ग्रेड पे 1900 के स्थान पर ग्रेड पे 2400 की गई थी परन्तु गत सरकार ने 30.10.2017 का आदेष जारी कर दी गई ग्रेड पे वापस लेने व वर्ष 2013 से ही कर्मचारियों के अधिक भुगतान की वसूली के आदेष कर दिये। जिससे कर्मचारियों प्रतिमाह 4 हजार से 5 हजार तक का आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है। वेतन कटौति को बन्द करने की मांग की गई। आयोजित विचार गोष्ठि मे 13 मार्च को मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का अधिवेषन केकडी मे करने का निर्णय लिया गया जिसमे समस्त राजस्थान के प्रदेष स्तरीय पदाधिकारी सहित समस्त जिलो की कार्यकारिणी के साथ राजस्थान के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंहामंत्री सत्यनारायण सोनी ने बताया कि कनिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 3600 करने सचिवालय पेटर्न लागू करने, पदौन्नति के पद रिलिज करने, 30.10.2017 के आदेष वापस लेने सहित अन्य प्रमुख मांगो को लेकर प्रदेष स्तरीय अधिवेषन किया जा रहा है। जिसमे समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों के संघ व महासंघो को एक जाजम पर एकत्रित कर सामुहिक निर्णय लिया जाकर आन्दोलन के आगामी चरण की घोषणा की जाएगी। विचार गोष्ठि को सरवाड अध्यक्ष राजाराम पारीक, संयोजक हरगोविन्द सिंह, उपाध्यक्ष घनष्याम पंवार, कोषाध्यक्ष जुगल किषोर, सरवाड महामंत्री मंगलेष्वर तिवाडी, गोविन्द पाठक, महावीर उपाध्याय, प्रियंका शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सांखला, कुलदीप सिंह, पूजा झा, नाथूसिंह, सुदेष पाराषर, सोरभ जॉगिड ने सम्बोधित किया। विचार गोष्ठि मे लोकेष साहू, मो. इलियास, अनुराग मालू, सोरभ नायक, दिनेष पाठक, लोकेष पारीक, प्रभात पारीक, दिलिप मिश्रा, खुषबु दाधिच, रवि कुमार सहित केकडी, सावर व सरवाड ब्लॉक के मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित हुए।
