अजमेर-26 फरवरी-सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रा, लेह लद्धाख को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती 2021 में प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन लेह लद्धाख में किया जायेगा। महाकुम्भ तैयारी व चर्चा के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा कल 27 फरवरी 2021 को जयपुर में राज्यस्तरीय बैठक में मार्गदर्शन देगें।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिंधु महाकुभ्ंा का आयोजन 19 जून से 27 जून तक दो ग्रुपों में किया जायेगा। बैठक में तीर्थयात्रा का आॅनलाइन पंजीयन सहित देश विदेश से तीर्थयात्री को जोडने पर चर्चा के साथ तीर्थयात्रा के लिये प्रदेश के सभी जिलों में बैठके आयोजित कर पंजीयन करवाया जा रहा है।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705