
विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधान सभा में पेयजल योजना सम्बंधी अनुदान मांगों के दौरान प्रस्ताव प्रस्तुत कर अजमेर जिले की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध रूप से सुचारू रखने के लिए बीसलपुर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के तृतीय फेज को स्वीकृत करने की मांग रखी।
इसके अतिरिक्त देवनानी ने विधान सभा क्षेत्र अजमेर उत्तर में आबादी विस्तार के चलते नई बसी आवासीय काॅलोनियों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नई पाईप लाईन बिछाने तथा जिन क्षेत्रों में पुरानी व छोटी पाईप लाईने है वहां पर स्टील की नई पाईप लाईन बिछाने की आवश्यता बताई।
उन्होंने राज्य सरकार की घोषणानुसार अजमेर शहर में 24 घण्टें के अंतराल से नियमिति पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी शीघ्र शुरू कराने का आग्रह सरकार से किया साथ ही अजमेर उत्तर विधाान सभा क्षेत्र में अंतिम छोर पर स्थित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा व उचित प्रेशर से नियमित पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराने की मांग भी रखी।