आज दिनांक 05 मार्च 2021 – राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाजी के निर्देशानुसार आज अजमेर शहर महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव सबा खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चैराहे पर गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बेतहाषा वृद्धि के विरोध में कलेक्टर चैराहे पर चूल्हा और लकड़ी पर रोटियां बना कर व सिलेंडर के ऊपर कफन व माला पहनाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ 2 घंटे का विरोध प्रदर्षन किया गया।
यह जानकारी देते हुए सबा खान ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करने व सब्सिडी समाप्त करने से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है और यह निर्णय गरीब एवं आमजन विरोधी है। साथ ही पेट्रोल व डीजल के दामों में भी बेतहाषा वृद्धि से भी आमजन बहुत ही परेषान है क्योंकि पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि का सीधा असर हर जरूरत की वस्तुओं पर पढ़ रहा है जिससे आमजन का जीवन यापन करना मुष्किल हो गया है। केन्द्र सरकार द्वारा आम जनता को अच्छे दिन आने, मंहगाई कम करने जैसे लोक लुभावने नारे देकर सत्ता में आना आम नागरिकों के हितो के साथ कुठाराघात व छलावा है। इसी के चलते महिला कांग्रेस द्वारा कलेक्ट्रेट चैराहे पर रसोई गैस, पेट्रोल एवं डीजल की कीमतो में बेतहाषा वृद्धि को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ 2 घंटे तक प्रदर्षन किया गया व केन्द्र सरकार से इस्तिफे व इस बढ़ती हुई मंहगाई को कम करने की मांग की गई क्योंकि गरीब जनता पर पहले से ही कोरोना की मार है साथ ही इस बढ़ती मंगाई से जीवन यापन करना बेहत कठिन हो गया है।
इस अवसर पर प्रदेष महासचिव व महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सबा खान, रांगिनी चतुर्वेदी, मंजू बलाई, मनीषा मीणा, शहनाज खान, इंदिरा सुनिया, संगीता बंजारा, भावना मेघवंशी, किशनगढ़ की पार्षद हमीदा बेगम, लक्ष्मी बुंदेल, रंजनी कहार, विमला नारावत, दीपा परवानी, आशा राणा, संगीता बंजारा सहित 50 से भी अधिक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीसीसी के निवर्तमान अध्यक्ष श्री विजय भी मौजूद रहे।